मध्य प्रदेश

आचार्य विहर्ष सागर महाराज ने मोदीजी के भाषण में ये कहा

Admin Delhi 1
9 Sept 2023 11:41 AM IST
आचार्य विहर्ष सागर महाराज ने मोदीजी के भाषण में ये कहा
x

इंदौर: इंदौर के बड़ा गणपति स्थित मोदीजी की नसिया में रोजाना बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे है। आचार्य विहर्ष सागर महाराज ने शुक्रवार को अपने प्रवचन में कहा - साधु की भी मर्यादाएं होती है, यदि प्रवचन भी सोच समझकर नहीं दिए तो गति बिगड़ जाएगी। एक शब्द विवेक बहुत ही प्यारा है, यह जैन धर्म की रीढ़ की हड्डी है। विवेक यानी क्या करना चाहिए और क्या नहीं। कानों से सुनों सबकी और करो मन की यह भी जिसको ज्ञान होगा वहीं करेगा।

पांच समितियों के बारे में बताते हुए आपने आज तीसरी एषणा समिति के बारे में बताया कि यह भोजन संबंधी है, आपको भोजन कब करना है, कैसे करना है, क्या खाना है, क्या नहीं खाना है। जीवन को आसान बनाने के लिए हमने नहीं खाने वाली चीजों को भी घर में रख रखा है, और उन्हें खा रहे हैं। हमें इस और विशेष ध्यान देना चाहिए।

Next Story