मध्य प्रदेश

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी महाकाल क्षेत्र से दबोचा गया

nidhi
27 Aug 2026 8:43 AM IST
पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी महाकाल क्षेत्र से दबोचा गया
x
जालंधर मर्डर केस में बड़ा खुलासा

उज्जैन : पंजाब के जालंधर में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कई जगहों पर छिपता रहा, लेकिन आखिरकार उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में पुलिस के हाथ लग गया।

जानकारी के अनुसार, जालंधर में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पंजाब पुलिस की टीम ने तकनीकी निगरानी और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की। इसी दौरान उसकी मौजूदगी उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
महाकाल क्षेत्र में पुलिस ने दबोचा
उज्जैन पहुंचे पुलिस दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब लाया जा रहा है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
हत्या के कारणों की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story