मध्य प्रदेश

फर्जी लोन जारी कर पैसे हड़पने का आरोप

Admin Delhi 1
12 Aug 2023 9:20 AM GMT
फर्जी लोन जारी कर पैसे हड़पने का आरोप
x
अधिकारी के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की

इंदौर: बसंत विहार इलाके में एक रिटायर्ड बैंक अफसर के घर दिल्ली सीबीआई टीम ने छापा मारा है। शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम अफसर के घर पहुंची और परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक रिटायर्ड बैंक अधिकारी बालकृष्ण व्यास के घर यह सर्चिंग हुई है।

इस पूरी कार्रवाई के पीछे 23 कराेड़ के लाेन घोटाले की बात सामने आ रही है। पता चला है कि व्यास ने लोगों के नाम से फर्जी लोन जारी किए और राशि खुद हड़प ली। हालांकि मामला जांच में हाेने के कारण अफसरों ने काेई भी जानकारी देने से मना कर दिया है। सर्चिंग और पूछताछ देर रात तक जारी थी। इंदौर पुलिस टीम काे भी बुलाया गया था।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से बतौर मैनेजर रिटायर हुए थे

व्यास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मैनेजर की पोस्ट से रिटायर्ड हुए हैं। वे मूलत: राजस्थान के छोटे से गांव जावड़ के रहने वाले हैं। उनका एक भाई डॉ. योगेंद्र व्यास है। जबकि भतीजा एडवाइजरी कंपनी चलाता है।

Next Story