मध्य प्रदेश

Rewa में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Tara Tandi
29 May 2025 7:09 PM IST
Rewa में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
x
Rewa रीवा: अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल और उनकी टीम ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी प्रमोद कोल को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया. प्रमोद कोल पहले भी सगरा थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुका है.
जानें क्या था पूरा मामला
यह घटना 27 मई, 2025 को शाम 7:15 बजे लोटस टावर के सामने, मेन रोड, खुटेही, रीवा में हुई थी. फरियादी दीपक पाण्डेय (उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 सिरमौर, थाना सिरमौर, जिला रीवा के साथ लोहे की रॉड और बेल्ट से मारपीट की गई, जिससे वह बेहोशी की हालत में वहीं पड़ा रहा और हमलावर फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही अमहिया थाना में अपराध क्रमांक 153/25, धारा 296(2), 109(1), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई. आरोपियों की तलाश के लिए तत्काल एक टीम गठित की गई, जिसने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी. इसी दौरान, प्रमोद कोल पिता झल्लू कोल (उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बगदरा, थाना सगरा, जिला रीवा) को गिरफ्तार कर लिया गया.
इस त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल, उपनिरीक्षक धनेश पांडे, प्रधान आरक्षक 873 मकरध्वज तिवारी, आरक्षक 1013 धर्मेंद्र पटेल, आरक्षक विकास तिवारी और आरक्षक विवेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस की इस तत्परता ने अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया है.
Next Story