- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- आठ महीने से दुष्कर्म...

भोपाल। बैरागढ़ इलाके में रहने वाली एक युवती से इसी इलाके में रहने वाले युवक ने दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपित पिछले आठ महीने से युवती का शोषण कर रहा था। शादी से इंकार करने पर शनिवार को पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले भी छेड़छाड़, जुआ एक्ट समेत अन्य केस दर्ज हो चुके हैं।
थाना प्रभारी डीपी सिंह के मुताबिक शनिवार रात इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला महिला संबंधी गंभीर प्रकृत का होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल एक विशेष टीम बनाई गई इसी दौरान सूचना मिली कि आरोिपत दीपक शिवनानी (25) निवासी आरामशीन रोड बैरागढ़ भोपाल से भागने की फिराक में है। यह भी पता चला कि वह पीथमपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए सीहोर नाका के पास बस का इंतजार कर रहा है।
इस पर पुलिस की एक टीम सीहोर नाका पहुंची और दीपक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। टीआई सिंह ने बताया कि आरोिपत के खिलाफ वर्ष 2016 में नाबालिग से छेड़छाड़, वर्ष 201 में जुआ एक्ट के केस दर्ज हुए थे। उसे गिरफ्तार करने में टीआई डीपी सिंह के साथ ही एसआई श्रीकांत द्विवेदी, एसआई प्रियंका राय, हेड कांस्टेबल मनीष त्रिपाठी, आरक्षक श्रवण और महिला आरक्षक शिवानी की सराहनीय भूमिका रही। एक माह में 40 दुष्कर्म- मई के एक माह में दुष्कर्म के करीब 40 मामले सामने आए थे। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफतार कर जेल पहुंच चुकी है। पुलिस ने महिला अपराध को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इससे महिला किसी के झांसे में नहीं आए।