- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अयोध्या यात्रा से...
मध्य प्रदेश
अयोध्या यात्रा से लौटते वक्त हादसा, तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर घायल
Saba Naaz
7 July 2025 1:35 PM IST

x
Shahdol शहडोल : जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा में तेज रफ्तार तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली थीं और अयोध्या दर्शन कर लौट रहीं थीं।
तभी वाहन रास्ते में पेड़ से टकरा गया। घटना की जानकारी लगने के बाद ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना के जोरा गांव के पास चार पहिया वाहन तूफ़ान क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। चालक के अलावा सभी महिला एवं बच्चे शामिल हैं। घटना सोमवार की सुबह 4:40 बजे हुई है। घायलों ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और अयोध्या से दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस एवम पुलिस वाहनों से ब्यौहारी अस्पताल भिजवाया है। चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
Tagsअयोध्यायात्राहादसाAyodhyaYatraAccidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





