- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Accident: तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश
Accident: तेज रफ्तार दो बाईकों में जोरदार भिड़ंत, महिला की दर्दनक मौत
Sanjna Verma
25 July 2024 12:17 AM IST

x
मुरैना Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक तेज रफ्तार से जा रहीं दो बाईकों में आमने-सामने टक्कर हो गई, इस घटना में बाइक पर सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, परिजनों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर जमकर मारपीट कर दी, इतना ही नहीं बल्कि युवक को बंधक भी बना लया और सड़क पर जाम लगा दिया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अंबाह थाना पुलिस ने आधा घंटे की समझाइस के बाद बंधक युवक को मुक्त कराया और जाम को खुलवाया है। यह पूरा मामला अंबाह थाना क्षेत्र के दोहरी गांव का है। जहां जलदेवी बाई अपने बेटे के साथ Morena की तरफ आ रही थी। तभी सामने की ओर से एक बाइक आ रही थी।
तभी आमने - सामने की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, इस टक्कर के दौरान जलदेवी बाई की मौत हो गई, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण और परिजन एकत्रित हो गए, उसके बाद परिजनों ने बाइक चालक को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद अंबाह थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ दोहरी गांव पहुंचे। उसके बाद बाइक सवार युवक को थाने ले जाने को कहा, लेकिन मृतका के परिजन थाना प्रभारी की ना सुनते हुए अपनी जिद पर अड़े रहे।
इतना ही नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों और परिजनों के बीच तीखी बहस भी हो गई। उसके बाद थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मृतका के परिजन बाइक सवार युवक को छोड़ने के लिए तैयार हुए, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका के शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
TagsMP Accidentबाइकोंभिड़ंतमहिलामौत bikescollisionwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





