मध्य प्रदेश

Accident: बारात में मौत की चीख पर CM समेत कई मंत्रियो ने की सवेंदना व्यक्त

Sanjna Verma
4 Jun 2024 12:38 AM IST
Accident: बारात में मौत की चीख पर CM समेत कई मंत्रियो ने की सवेंदना व्यक्त
x
मध्य प्रदेश Madhyapradesh : राजगढ़ जिले के पिपलोधिजाड़ से रविवार देर रात को एक दुःखत घटना सामने आयी। यहाँ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई वही 15 अन्य घायल हो गए।
राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने बताया…
राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने बताया कि घायलों का राजगढ़ जिला Hospital में इलाज चल रहा है। कुछ लोगो को सिर और सीने में गंभीर चोट लगने के कारण कुछ लोगो को बेहतर इलाज के लिए भोपाल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग राजस्थान से आई बारात में शामिल हुए थे।
कलेक्टर के साथ नेता नारायण सिंह पंवार और एसपी राजगढ़ मौके पर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। राहत कार्य में जुटे सरकारी अधिकारियों ने कहा कि वे Rajsthan सरकार के संपर्क में हैं। सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों का राजगढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ गंभीर रूप से घायल मरीजों को भोपाल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने अपनी सवेंदना की व्यक्त
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना की खबर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Next Story