मध्य प्रदेश

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हादसा, क्रैश हुआ ड्रोन तो नृत्य कर रही महिलाएं आ गई चपेट में

jantaserishta.com
26 Jan 2022 4:15 PM IST
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हादसा, क्रैश हुआ ड्रोन तो नृत्य कर रही महिलाएं आ गई चपेट में
x
घायल।

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान आसमान में उड़ रहा ड्रोन अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया. ड्रोन कृषि विभाग की झांकी में शामिल था. जो खेतों में उर्वरक और दवाओं के छिड़काव में काम आता है. ड्रोन जहां गिरा वहां आदिम जाति कल्याण विभाग की झांकी में महिलाएं पारंपरिक नृत्य कर रही थीं. ड्रोन की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल हो गईं. जिन्हें तुरंत ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परेड के दौरान ड्रोन के क्रेश होने की वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया. बताया जा रहा है कि तकनीकि खराबी कारण ड्रोन ने नियंत्रण खो दिया और गिर गया. इस समारोह में जबलपुर के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल थे. जिन्होंने अधिकारियों को घायलों का इलाज करवाने के निर्देश दिए. इस घटना के बाद अफरा तफरी का महौल बन गया था.
ड्रोन की चपेट में आने से बरगा शहपुरा डिंडोरी निवासी हिंदू कुंजाम (38) और उसकी भतीजी गंगोत्री उर्फ मनीषा कुंजाम (18) घायल हो गईं. दोनों के सिर में चोट आई है. पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए ड्रोन को हटाया. पुलिस अब इस माममे की जांच कर रही है. इस बीच लगभग आधे घंटे तक कार्यक्रम रुका रहा.
इस मामले पर ASP रोहित काशवानी ने बताया ड्रोन गिरने से युवती सहित दो लोगों को चोटें आई हैं. तकनीकी कारणों से ये हादसा हुआ है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story