मध्य प्रदेश

Accident: खाई में गिरी बस, तीन लोगो की मौत, 40 लोग घायल

Sanjna Verma
23 Aug 2024 5:31 PM IST
Accident: खाई में गिरी बस, तीन लोगो की मौत, 40 लोग घायल
x
MP मध्यप्रदेश: भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस पांढुर्णा के ग्राम मोही घाट पर पलट गई है। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 10:30 बजे पांढुर्णा के ग्राम मोही घाट पर भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार बस अचानक टर्निंग पर डिवाइडर से टकराकर 15 से 20 फीट नीचे गहराई में जा गिरी। यह घटना इतनी दर्दनाक थी की मौके पर बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार की आवाज आने लगी।
यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ढाबे व ग्राम मोही के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना Pandhurna थाने को दी, तत्काल थाना प्रभारी अपनी टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, स्थानीय ग्रामीण,पुलिस टीम और पांच एंबुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पांढुर्णा लाया गया ।जहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने लगातार सभी मरीजों का इलाज किया। घटना की जानकारी मिलते ही पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा स्वयंसिविल अस्पताल पहुंच गए।
Next Story