मध्य प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसे में लगभग 20 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Rounak Dey
13 Feb 2022 8:19 PM IST
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसे में लगभग 20 लोग घायल, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले कृष्णा कल्याणपुर में घटना शनिवार रात को हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर करीब 30 लोग प्रधानमंत्री फसल बीमा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इनमें महिला-पुरुष दोनों थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज बताई गई थी। अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर है। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो मदद के लिए पहुंचे। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Next Story