मध्य प्रदेश

मोहर्रम के दिन युवक की हत्या, बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस

Saba Naaz
7 July 2025 1:32 PM IST
मोहर्रम के दिन युवक की हत्या, बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस
x
Shahdol शाहडोल : कोतवाली थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बीती रात मोहर्रम के मौके पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 8 बजे पुरानी बस्ती में ताजिया देखने गए 19 वर्षीय देवराज वंशकार के साथ कुछ युवकों का विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने देवराज पर जानलेवा हमला किया।
हमले में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार की सुबह 8:00 बजे देवराज ने दम तोड़ दिया।
Next Story