मध्य प्रदेश

नाबालिग किशोरी का अपहरण कर युवक ने किया बलात्कार

Teja
25 Nov 2022 12:20 AM IST
नाबालिग किशोरी का अपहरण कर युवक ने किया बलात्कार
x
डबरा। गिजौर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किरोल निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर गांव के एक युवक ने अपहरण कर अपने ही घर के अंदर बंधक बनाकर रखा घटना 20 नवंबर की है परिजनों ने नाबालिग किशोरी की काफी खोजबीन की लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिल सकी परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को लेकर अपहरण का मामला दर्ज कर अॉपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग किशोरी की खोजबीन की पुलिस ने नाबालिग किशोरी को दस्तयाब कर मेडिकल परीक्षण कराया और तदुपरांत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है
पुलिस का दावा है कि अति शीघ्र आरोपी सलाखों के पीछे होगा।पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम किरोल से 20 नवंबर को एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई परिजनों ने नाबालिग किशोरी की बहुत खोजबीन की लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिल सकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया लेकिन जैसे ही नाबालिग किशोरी आरोपी के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी दास्तान सुनाई तो परिजनों के साथ नाबालिग किशोरी पुलिस थाने पहुंची और थाना प्रभारी सुमन पालिया को पूरी घटना से अवगत कराया।
थाना प्रभारी के द्वारा नाबालिग किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने आरोपी नंदे कुशवाहा पुत्र दाताराम के खिलाफ अपहरण बलात्कार और पास्को एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है नाबालिग किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने घर के अंदर बंधक बनाकर रखा था और मेरे साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया था फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इनका कहना.... एक आरोपी नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
Next Story