- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Amazon के साथ युवक ने...
मध्य प्रदेश
Amazon के साथ युवक ने की ज़बरदस्त ठगी, सोने के सिक्के आर्डर किए, फिर...
Harrison
9 April 2025 4:54 PM IST

x
Amazon: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो ये खबर आपको चौंका सकती है। भोपाल में एक शातिर ठग ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सोने के सिक्के मंगवाए, डिलीवरी बॉय को लालच देकर पार्सल खुलवाया और सिक्के निकाल लिए। इसके बाद, ऑर्डर को रिटर्न कर रिफंड भी ले लिया। मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
ऑनलाइन ऑर्डर की आड़ में करोड़ों का खेल!
अप्रैल 2025 की इस घटना में विजय नामक युवक ने Amazon से दो ऑर्डर में कुल 14 सोने के सिक्के मंगवाए। एक ऑर्डर में आठ और दूसरे में छह सिक्के थे। उसने चूनाभट्टी क्षेत्र में अलग-अलग पते देकर ऑर्डर मंगवाए।
जैसे ही ऑर्डर डिलीवर हुआ, विजय ने डिलीवरी बॉय मनीष कार्तिकार को 500 रुपये का लालच देकर पैकेट खुलवाया। सिक्के निकालने के बाद विजय ने खाली पार्सल को वापस कर दिया।विजय ने दोनों ऑर्डर रिटर्न कर दिए और ऑर्डर की पूरी रकम वापस भी ले ली। जब कंपनी को रिटर्न पार्सल खाली मिला तो उन्होंने डिलीवरी कंपनी ब्लू डार्ट से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लू डार्ट ने चूनाभट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जांच में खुलासा हुआ कि विजय ने फर्जी पता देकर ऑर्डर किया था। वह उन ठिकानों पर रहता ही नहीं था। पुलिस को शक है कि यह कोई सुनियोजित ठगी है।
दो के खिलाफ एफआईआर, तलाश जारी
इस मामले में पुलिस ने ऑर्डर देने वाले विजय और डिलीवरी बॉय मनीष दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विजय पर धोखाधड़ी (IPC 420) और मनीष पर अमानत में खयानत (IPC 406) का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

TagsAmazon के साथ युवक ने की ठगीसोने के सिक्के आर्डर किएA young man cheated Amazonordered gold coinsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story