मध्य प्रदेश

भोपाल में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ 4 शादी करने का आरोप लगाया

Admindelhi1
29 March 2024 11:06 AM IST
भोपाल में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ 4 शादी करने का आरोप लगाया
x
युवक ने अपनी चौथी पत्नी को नोटिस भेजकर तलाक ले लिया

भोपाल: भोपाल में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है। शिकायत में पति पर बिना जानकारी 4 शादी करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति की करतूत उजागर होने पर उसे पीट-पीटकर घर से निकाल दिया गया है। पुलिस ने शिकायती आवेदन को रिसीव कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय पीड़िता नारीयल खेड़ा में रहती है। उसने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि उसकी शादी 2019 में कोहेफिजा थाने के करीब रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मुझे प्रताड़ित करने लगे थे। मनमर्जी का दहेज नहीं मिलने को लेकर पति सहित ससुराल वाले ताने दिया करते थे। पति दहेज में पांच लाख रुपए केश लाने का दबाव बनाता था। मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट करता था।

बच्चे सहित घर से निकाल दिया: पीड़िता का दावा है कि पति ने बिना जानकारी दिए चार और शादी कर रखी थीं। इस बात की जानकारी उसे मिली तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। जून 2023 में उसे तथा उसके सात महीने के बच्चे को घर से निकाल दिया। आरोपी पति दो अन्य महिलाओं के भी संपर्क में है। इसके बाद भी वह घर को बचाने के प्रयास करती थी। लेकिन पिछले दिनों पति ने तालाक का नोटिस भेज दिया। वह लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

Next Story