मध्य प्रदेश

Cooler से करंट की चपेट में आई महिला, हुई मौत

Sanjna Verma
22 Aug 2024 5:06 PM GMT
Cooler से करंट की चपेट में आई महिला, हुई मौत
x
मुरैना Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला को कूलर से करंट लग गया ,आपको बता दें की महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। महिला साफ सफाई कर रही थी, इस दौरान महिला को कूलर से करंट लग गया था बेहोशी की हालत में परिजनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा लेकर पहुंचे यहां पर Doctors ने उसे मुरैना चिकित्सालय रेफर कर दिया।
मुरैना में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना गुरुवार की है महिला का नाम तनु था महिला का पति मजदूरी करता है। रक्षाबंधन पर महिला अपनी बुआ के यहां पर रामपुर भदरौली गांव आई हुई थी। गुरुवार को जमीन पर पोंछा लगा रही थी।
अचानक उसने लोहे का गेट हाथ से बंद किया लोहे के गेट में पास रखे कूलर से करंट आ रहा था करंट लगते ही महिला बेहोश हो गई थी। महिला 7 महीने की गर्भवती थी उसके पेट में बच्चा था इसके अलावा उसके एक 3 साल का बेटा और है वह भी महिला के साथ में उसकी बुआ के यहां आया हुआ था।
Next Story