मध्य प्रदेश

एक महिला ने शादीशुदा जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Ritisha Jaiswal
1 July 2022 9:47 AM GMT
एक महिला ने शादीशुदा जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
x
इंदौर में एक महिला ने शादीशुदा जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है

इंदौर में एक महिला ने शादीशुदा जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। महिला को पीटा और भाग निकला। कनाड़िया थाने में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

करूणा सागर में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने देवास नाका पर ग्रीन सैटेलाइट कॉलोनी में रहने वाले कृष्णा सिसोनिया पर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेल करने के आरोप अपनी शिकायत में लगाए हैं। कृष्णा फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।
जिम ट्रेनर ने शादीशुदा होने की बात छिपाई
महिला का आरोप है कि 2018 में उसने निपानिया स्थित स्टड जिम की मेंबरशिप ली थी। 2012 में उसका अपने पति से तलाक हो गया था। कृष्णा उस जिम में ट्रेनर था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कृष्णा शादीशुदा है और उसका एक बेटा है, यह बात उसने महिला से छिपाई। शादी का वादा कर उसने महिला के साथ संबंध बनाए। कृष्णा की पत्नी को अफेयर के बारे में पता चला तो उसने महिला के घर जाकर विवाद भी किया था। कृष्णा ने भरोसा दिलाया था कि पत्नी को तलाक देकर वह जल्द ही शादी कर लेगा। इसके बाद कृष्णा की पत्नी नौकरी करने दुबई चली गई। तब दोनों साथ रहने लगे।
चार साल से रह रहे थे लिव-इन में
महिला ने लिव-इन में चार साल होने पर कृष्णा पर शादी का दबाव बनाया। तब उसने इनकार करते हुए महिला को बेल्ट से पीटा। उसे मुक्के मारे और वहां से चला गया। तब महिला ने थाने जाकर केस दर्ज कराया।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story