मध्य प्रदेश

Sagar में नदी के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, मिला शव

Tara Tandi
23 Aug 2024 4:49 PM IST
Sagar में नदी के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, मिला शव
x
Sagarसागर: जिले की रहली तहसील के रजवास गांव में छह वर्षीय बच्ची की नदी के तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रजवास निवासी गाथा कुशवाहा की पुत्री सपना अन्य बच्चों के साथ झिनझिन नदी का बहाव देखने गई थी। इस दौरान नदी के पानी की चपेट में आकर वह तेज धार में बह गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद, बालिका के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर बालिका की खोजबीन शुरू की। बालिका का शव नदी किनारे की झाड़ियों में 200 मीटर दूर फंसा हुआ मिला। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Next Story