- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ashok Nagar में तेज...
मध्य प्रदेश
Ashok Nagar में तेज आवाज गाना बजाने पर विवाद में व्यक्ति की हत्या, दो लोग गिरफ्तार
Tara Tandi
19 Jan 2025 5:33 PM IST

x
Ashok Nagar अशोक नगर: मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले में तेज आवाज में गाना बजाने पर आपत्ति जताये जताने से नाराज दो लोगों ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पोती ने पड़ोसियों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात चंदेरी थानाक्षेत्र के गोराकला गांव में हुई घटना के आरोपी रतिराम अहिरवार और मुकेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।
चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि मृत व्यक्ति की पोती ने कुछ दिन पहले आरोपियों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर आपत्ति जताई थी। लड़की 12वीं कक्षा की छात्र है। उन्होंने बताया कि जब दोनों (आरोपियों) ने आवाज कम नहीं की तो लड़की ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद उनका ‘म्यूजिक सिस्टम’ जब्त कर लिया गया।
जादौन ने बताया कि शुक्रवार रात आरोपियों ने लड़की के माता-पिता से इस मुद्दे पर झगड़ा किया और खुद को बचाने के लिए दंपती मौके से भाग निकले, जिसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से कलुआ अहिरवार पर लाठी और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
TagsAshok Nagar तेज आवाज गाना बजानेविवाद व्यक्ति हत्यादो लोग गिरफ्तारAshok Nagar: Man murdered over dispute over loud musictwo people arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





