मध्य प्रदेश

Railway station में छत का प्लास्टर गिरने से यात्री का फटा सिर

Sanjna Verma
16 July 2024 7:35 PM IST
Railway station में छत का प्लास्टर गिरने से यात्री का फटा सिर
x
ग्वालियर Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के सिर पर छत का Plaster गिर गया। हादसे में युवक का सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और जीआरपी ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गयी। लेकिन इस काफी इंतजार के बाद एंबुलेंस पहुंची।
बताया जा रहा है कि स्टेशन पुनर्विकास का कार्य चल रहा है, जिसके चलते जगह-जगह खुदाई और कटिंग हो रही है इसी वजह से यह
प्लास्टर
झड़कर गिरा। हादसे में बालाबाई का बाजार निवासी हर्षित गुप्ता घायल हो गया। वह झांसी जाने के लिए प्लेटफार्म क्रमांक एक पर लगी एटीवीएम मशीन के पास अनारक्षित टिकट निकाल रहे थे, इसी बीच छत से प्लास्टर गिरकर हर्षित के सिर पर लगा। हर्षित के सिर में गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। आसपास मौजूद यात्रियों ने घटना की जानकारी Deputy SS से की।
Next Story