मध्य प्रदेश

एक कलयुगी पुत्र ने मां की पेंशन के लिए अपने पिता की निर्मम हत्या की

Admin Delhi 1
29 Nov 2022 1:36 PM IST
एक कलयुगी पुत्र ने मां की पेंशन के लिए अपने पिता की निर्मम हत्या की
x

क्राइम न्यूज़ जबलपुर: MP की संस्कारधानी जबलपुर के ग्राम बेलखेड़ा में मां की पेंशन के लिए पुत्र ने अपने पिता की पीटपीट निर्मम हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक बेलखेड़ा निवासी विश्वनाथ राय पेशे से किसान है, जिनकी पत्नी एमपीईबी से प्यून के पद से सेवानिवृत हुई है। पत्नी हर माह मिलने वाली पेंशन पति विश्वनाथ को दे देती रही। इस बात का पुत्र जितेन्द्र उर्फ जित्तू विरोध करता रहा। जितेन्द्र का कहना था कि मां की पेंशन का रुपया उसे मिले। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ।

28 नवंबर की सुबह 8.30 बजे के लगभग भी विश्वनाथ व उनके बेटे जितेन्द्र का आपस में विवाद होने लगा।विवाद इतना बढ़ा कि जितेन्द्र ने लोहे का पाइप उठाकर पिता विश्वनाथ पर दनादन वार किए, हमले में विश्वनाथ के सिर, हाथ, पैर व पीठ में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई।

Next Story