मध्य प्रदेश

रीवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर हुआ भीषण सड़क हादसा

Admin Delhi 1
22 Oct 2022 9:14 AM GMT
रीवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर हुआ भीषण सड़क हादसा
x

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के रीवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 15 लोगों की मौत हुई है। 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे बस ट्रॉले से टकरा गई। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही सीधे ट्रॉले में जा घुसी। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। हादस में 40 के करीब लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, 15 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद कुछ लोग कैबिन में फंस गए थे, जिनको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।

रीवा पुलिस अक्षीक्षक नवनीत भसीन ने कहा है कि 15 लोगों की मौत हुई है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। रीवा के सुहागी पहाड़ी के पास हादसा हुआ है। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के सीएमओ ने बताया है कि घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मप्र के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। बताया जा रहा है कि बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे। दरअसल बस जैसे ही सोहागी पहाड़ के समीप पहुंची तभी बस के आगे जा रहे ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस दौरान अनियंत्रित होकर बस भी ट्रक के पीछे से भिड़ गई और पलट गई। जिस वाहन की ट्रक से भिड़ंत हुई थी, उसका ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से लापता है। घटना के बाद से पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

रीवा कलेक्टर मनोज पुष्म ने कहा है कि ऐसा लगता है कि सामने वाले ट्रक से ट्रॉली ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था और जब चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से बस ने टक्कर मार दी. पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग यहां हैं। बचाव कार्य किए गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर में मारे गए लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Next Story