मध्य प्रदेश

इंदौर में बीच बाजार में दो लड़कियों के बीच घमासान लड़ाई

Admin Delhi 1
25 Feb 2022 10:06 AM GMT
इंदौर में बीच बाजार में दो लड़कियों के बीच घमासान लड़ाई
x

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मार्केट में किसी बात को लेकर युवतियों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे को सभी पीटने लगी। इस दौरान उनमें से कुछ लड़कियां बचाव करते ही दिख रही हैं। मगर लड़ रहीं लड़कियां किसी को सुनने की तैयार नहीं थी। वहीं, मार्केट में मौजूद लोग तमाशबीन होकर वीडियो बना रहे थे। पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, आपसी समझाइश की वजह से किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हालांकि अभी तक यह कारण भी पता नहीं चल पाया है कि इनके बीच मारपीट क्यों हुई है। कुछ लोगों ने बताया कि ये लड़कियां यहां शॉपिंग के लिए आई थी। सभी पहले से एक-दूसरे को जानती है। इनके बीच में पहले भी किसी बाद पर विवाद हुआ था। इसी वजह से एक बार फिर से भिड़ी हैं। गौरतलब है कि इंदौर में पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। कुछ महीने पहले भी बस स्टॉप के पास लड़कियों में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में भी किसी ने कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी। आपसी समझाइश के बाद मामले को सलटा लिया था।

Next Story