मध्य प्रदेश

नागपंचमी से एक दिन पहले दो माह पूर्व वह दुल्हन बनकर गई थी, नवजात दुल्हन को सांप ने काट लिया

Bhumika Sahu
2 Aug 2022 6:22 AM GMT
नागपंचमी से एक दिन पहले दो माह पूर्व वह दुल्हन बनकर गई थी, नवजात दुल्हन को सांप ने काट लिया
x
नवजात दुल्हन को सांप ने काट लिया

सागर (मध्य प्रदेश). नाग पंचमी का त्योहार आज यानी 2 अगस्त 2022 को पूरे देश में मनाया जा रहा है। भारत में इस पर्व का अलग ही महत्व है, इस दिन लोग नाग देवता की पूजा करते हैं ताकि वह पूरे साल सुरक्षित रहें। लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले एक से दुखद खबर सामने आई है। जहां नाग पंचमी से एक दिन पहले नई-नवेली दल्हन को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई।

माता-पिता पास में सो रहे थे और बेटी को सांप ने काट लिया

दरअसल, यह मामला शिवरपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के बूढ़ी बरोद गांव का है। जहां नवविवाहिता निधि शादी के बाद पहली बार पहले सावन के सोमवार को अपने मायके आई थी। निधि बीती रात अपने मायके में सो रही थी, पास में माता-पिता भी सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में मायके वाले उसे तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तबीयत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने निधि को ग्वालियर रेफर कर दिया। परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे ही थे कि उसकी मौत हो गई।
भाई को राखी बांधने आई थी मायके
बता दें कि निधि शादी के बाद पहली बार अपने घर आई थी। पूरा परिवार बेहद खुश था, खासकर उसका भाई जिसे वह राखी बांधने के लिए आई थी। सोमवार को उसकी मायके आने की सभी रस्में परिवार ने हंसी-खुसी की थीं। लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था। तभी तो सोमवार के दिन ही निधि को सांप ने काट लिया।
दो माह पहले फौजी जवान से की थी शादी
मृतका के पिता रंजीत सिकरवार ने दो महीने पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। उन्होंने निधि की शादी खोकंर निवासी आर्मीमैन मोहन प्रताप से हंसी-खुशी की थी। पिता इसिलए और बेटी की शादी को लेकर खुश थे क्योंकि उनका दामाद मोहन प्रताप भारतीय सेना में पदस्थ है। पत्नी मौत की खबर पति को दे दी गई है। बस अब निधि के फौजी पति के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Next Story