मध्य प्रदेश

मप्र में गाय से कुकृत्य पर मामला दर्ज

Rani Sahu
30 Jun 2023 8:50 AM GMT
मप्र में गाय से कुकृत्य पर मामला दर्ज
x
भोपाल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाय से कुकृत्य किया जा रहा है। इस मामले को राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गंभीर बताते हुए हनुमानगंज थाने में मामला दर्ज होने की बात कही है।
राजधानी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाय से कुकृत्य किया जा रहा है। यह वीडियो राजधानी के हनुमानगंज थाने इलाके का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर राज्य के गृह मंत्री मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा इसे ज्यादा निंदनीय और क्या होगी, इससे दुखद प्रसंग और क्या होगा।
हिंदुस्तान ऐसा देश है जहां कई चीजों को लेकर धारणा और मान्यता अलग-अलग है। जैसे धरती को माता कहते हैं और गाय को भी माता कहते हैं।
अपनी बात को आगे बढ़ाते मिश्रा ने कहा है कि इसे मैं कुकत्य कहूंगा, जो वीडियो सामने आना है, मन दुखी भी हुआ है और आहत हुआ है और मैंने इस मामले के गंभीरता से लिया है।
हनुमानगंज मंगल थाने में धारा 377 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। 24 घंटों में आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और ऐसी नजीर पेश करेंगे ताकि दोबारा कोई ऐसी कुकृत्य करने का सोचे भी नहीं।
Next Story