मध्य प्रदेश

26 वर्ष मिस्त्री का काम करने वाला सूखे कुएं में गिरा सिर में सरिया लगने से हुई मौत

Tara Tandi
7 May 2024 3:37 PM IST
26 वर्ष मिस्त्री का काम करने वाला सूखे कुएं में गिरा सिर में सरिया लगने से हुई मौत
x
मध्यप्रदेश : कल दोपहर उन्हेल में कुआं निर्माण कार्य में लगा युवक काम करते समय सूखे कुएं में जा गिरा और सिर में सरिया लगने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि उन्हेल में रहने वाला अशोक पिता अरुण धाकड़ उम्र 26 वर्ष मिस्त्री का काम करता था। कल वह क्षेत्र में ही कुआं निर्माण कार्य कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ा और ये घटना हो गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर उन्हेल पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Next Story