- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अशोक नगर के तुलसी...
मध्य प्रदेश
अशोक नगर के तुलसी सरोवर में लगेगी 108 फुट की अष्टधातु की हनुमान जी की प्रतिमा: सिंधिया
SHIDDHANT
13 Nov 2025 10:04 PM IST

x
Ashoknagar अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री व गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर के सिटी प्लान की समीक्षा करते हुए कहा कि तुलसी सरोवर में हनुमानजी की अष्टधातु की 108 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया की अध्यक्षता में गुरुवार को अशोकनगर सिटी प्लान के अंतर्गत संचालित प्रमुख विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 66.45 करोड़ की लागत वाली विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में अशोकनगर जिलाधिकारी, स्थानीय विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन उच्च गुणवत्ता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि अशोकनगर का विकास केवल भौतिक संरचना तक सीमित न रहे, बल्कि यह शहर संस्कृति, पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं के संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण बने। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा प्राथमिकता वाले कार्यों पर अपने सुझाव साझा किए। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी सौंदर्यीकरण परियोजनाओं में स्थानीय चंदेरी पत्थर का उपयोग किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की समृद्ध विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित हो सके।
सिंधिया ने बताया कि शहर के प्रवेश प्वाइंट्स पर चार थीम द्वार भी बनाए जाएंगे, जो अशोकनगर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे। इन गेट्स का निर्माण लगभग 6.5 करोड़ की लागत से किया जाएगा। गुना रोड पर राजराजेश्वर मंदिर थीम गेट, ईसागढ़ रोड पर माता बीजासन कदवाया थीम गेट, विदिशा रोड पर मां जानकी करीला धाम थीम गेट और चंदेरी रोड पर थीम गेट स्थापित किए जाएंगे। बैठक में सुझाव दिए गए थीम रोड बनाने के लिए साबरमती और ग्वालियर थीम गेट का उदाहरण लिया जा सकता है।
बैठक में तुलसी सरोवर सौंदर्यीकरण परियोजना पर भी चर्चा हुई, जिसकी अनुमानित लागत 5.98 करोड़ है। इस योजना के तहत बोट क्लब, पार्क निर्माण, लाइटिंग, हॉर्टीकल्चर और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। तुलसी सरोवर के सौंदर्यीकरण से शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह स्थानीय लोगों के लिए एक आकर्षक मनोरंजन स्थल बनेगा। इसी परिसर में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, जिसकी लागत 5 करोड़ है और जिसका निर्माण जनभागीदारी मॉडल पर किया जाएगा। प्रतिमा का आधार ‘अष्ट सिद्धि’ की अवधारणा पर आधारित होगा, जो श्रद्धा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा।
सांसद सिंधिया ने बैठक में यातायात सुधार और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी। 88.32 लाख की लागत से शहर के प्रमुख मार्गों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टराइज्ड साइन्स, रोड मार्किंग, रोड मार्कर्स और रंबल स्ट्रिप्स लगाई जाएंगी। नागरिक सुविधा हेतु गोपालगंज में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए चौपाटी बनाई गई है, जबकि पुराने बाजार क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग और ऑटो स्टैंड पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की योजना पर कार्य जारी है। जलभराव रोकने के लिए नालों से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए हैं और स्थायी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
Tagsअशोकनगर विकासतुलसी सरोवर सौंदर्यीकरण108 फुट हनुमानजी प्रतिमाज्योतिरादित्य सिंधियाथीम गेट्सचंदेरी पत्थरपार्क निर्माणसड़क सुरक्षामल्टीलेवल पार्किंगइलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनबोट क्लबहॉर्टीकल्चरजनभागीदारीसांस्कृतिक विरासतशहर सौंदर्यीकरण।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





