मध्य प्रदेश

MP में 95 नए संक्रमित मिले, इंदौर में सबसे ज्यादा 34 पॉजिटिव

Tara Tandi
24 Jun 2022 6:50 AM GMT
MP में 95 नए संक्रमित मिले, इंदौर में सबसे ज्यादा 34 पॉजिटिव
x
मध्य प्रदेश न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। गुरुवार को 8389 जांच में 95 नए संक्रमित मिले है। इंदौर में सबसे ज्यादा 34 पॉजिटिव मिले है।

मध्य प्रदेश में अगल-अलग अस्पताल में संक्रमित/ संदिग्ध 24 मरीज भर्ती है। इनमें 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। अब तक प्रदेश में 10 लाख 43 हजार 899 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 32 हजार 677 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 740 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को 70 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 482 एक्टिव केस है।
19 जिलों में मिले पॉजिटिव
प्रदेश में 19 जिलों में गुरुवार को संक्रमित मिले है। इनमें बालाघाट में 3, भोपाल में 26, बुरहानपुर में 1, छतरपुर में 2, दमोह में 1, डिंडौरी में 3, ग्वालियर में 3, हरदा में 1, होशंगाबाद में 1, इंदौर में 34, जबलपुर में 8, खंडवा में 1, मंडला में 1, नरसिंहपुर में 3, रायसेन में 3, सीहोर में 1, शिवपुरी में 1, सिंगरौली में 1, उज्जैन में 1 मरीज मिला है।


Next Story