मध्य प्रदेश

रिटायर्ड प्राध्यापक से 80 हज़ार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
8 Feb 2022 11:16 AM GMT
रिटायर्ड प्राध्यापक से 80 हज़ार की लूट, जांच में जुटी पुलिस
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्वालियर। लक्ष्मीगंज पर स्थित पत्थर के फड़ पर सेवानिवृत्त प्राधनाध्यापक रामेश्वर दयाल छारी सोमवार की दोपहर को रिश्तेदार के साथ बैठकर बात कर रहे थे। उन्होंने एक पालीथिन अपने पास रख ली। इस पालीथिन में 80 हजार रुपये थे। एक युवक पालीथिन उठाकर भाग गया। जनकगंज थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

नवग्रह कालोनी निवासी रामेश्वर दयाल छारी पैसों की आवश्यकता पड़ने पर बैंक आए थे। फरियादी ने बैंक से 80हजार रुपये निकाले। बैंक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें रिश्तेदार मिल गए। वे पत्थर के फड़ पर बैठकर बात कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने उनकी पालीथिन उठाकर दौड़ लगा दी। युवक को पकड़ने के लिए वृद्ध ने उसके पीछे दौड़ लगाई, लेकिन पकड़ नहीं पाए। पुलिस घटनास्थल के आसपास के फुटेज देखकर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
मदद करने आया युवक, बैग लेकर भाग गया
तारागंज निवासी बृजेंद्र सिंह सोनी सोमवार की रात को स्कूटी से घर लौट रहे थे। ढोली बुआ के पुल पर उनकी स्कूटी स्लिप हो गई। एक अपरिचित युवक ने उनकी मदद करते हुए उन्हें गाड़ी को उठाया। और स्कूटी से उन्हें छोड़ने के लिए घर तक छोड़ने के लिए गया। मददगार युवक स्कूटी पर टंगा एक बैग लेकर भाग गया। बैग में देवी-देवताओं की मूर्ति,चांदी के सिक्के व राशियों से संबंधित नग थे। जनकगंज थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बैग चोरी का मामला दर्ज किया है।
Next Story