मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में मिले 79 नए पॉजिटिव, इंदौर में 29 और भोपाल में 21 मरीज मिले

Tara Tandi
11 Jun 2022 5:32 AM GMT
मध्यप्रदेश में मिले 79 नए पॉजिटिव, इंदौर में 29 और भोपाल में 21 मरीज मिले
x
मध्य प्रदेश न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार फिर चिंता बढ़ा रही है। शुक्रवार को 5319 जांच में 79 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 10 मरीज भर्ती है। इनमें 2 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। अब तक 10 लाख 43 हजार 57 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 32 हजार 14 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 738 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 57 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 305 एक्टिव केस है।
13 जिलों में मिले नए संक्रमित
प्रदेश के 13 जिलों में शुक्रवार को नए संक्रमित मिले है। इनमें बैतूल में 2, भोपाल में 21, डिंडौरी में 9, गुना में 1, ग्वालियर में 2, इंदौर में 29, जबलपुर में 4, कटनी में 1, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 4, सागर में 2, सीहोर में 2, उज्जैन में 1 संक्रमित मिला है।
Next Story