मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में 71 नए पॉजिटिव मिले, इंदौर में 31 नए केस

Tara Tandi
17 Jun 2022 10:29 AM IST
मध्य प्रदेश में 71 नए पॉजिटिव मिले,  इंदौर में 31 नए केस
x
मध्य प्रदेश न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना के आकड़े डरा रहे है। गुरुवार को प्रदेश में 6786 जांच में 71 नए मरीज मिले है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 421 पहुंच गई है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 34 मरीज भर्ती है। इनमें से 5 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। अब तक 10 लाख 43 हजार 409 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 32 हजार 249 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 739 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 50 मरीज ठीक हुए।
18 जिले में मिले नए मरीज
प्रदेश के 18 जिलों में नए मरीज मिले है। इनमें सबसे ज्यादा 31 मरीज इंदौर से है। इसके अलावा बालाघाट में 1, भोपाल में 10, दतिया में 1, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 1, होशंगाबाद में 3, जबलपुर में 5, कटनी में 4, खंडवा में 1, मंडला में 3, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 3, राजगढ़ में 1, सागर में 1, सीहोर में 2, शिवपुरी में 1, उज्जैन में 1 संक्रमित मिला है।
Next Story