मध्य प्रदेश

7 साल की जियाना को याद है 195 देशों की हर छोटी-बड़ी जानकारी, इस अद्भुत ज्ञान के लिए मिल चुके है कई अवॉर्ड

Ritisha Jaiswal
5 Aug 2022 12:12 PM GMT
7 साल की जियाना को याद है 195 देशों की हर छोटी-बड़ी जानकारी, इस अद्भुत ज्ञान के लिए मिल चुके है कई अवॉर्ड
x
इंदौर की 7 साल की एक बच्ची को गजब का ज्ञान है. उसे 195 देशों की सम्पूर्ण जानकारी कंठस्थ है

इंदौर की 7 साल की एक बच्ची को गजब का ज्ञान है. उसे 195 देशों की सम्पूर्ण जानकारी कंठस्थ है. इसी अद्भुत ज्ञान के कारण उसे दुबई में दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया. इंदौर के तुकोगंज इलाके में रहने वाले शाह परिवार की सात साल की बेटी जियाना शाह का अद्भुत ज्ञान है. पहाड़े याद करने की उम्र में उसे 195 देशों की राजधानी, झंडे, उसकी आकृति, रंग, भाषा, टूरिस्ट स्पॉट, और करंसी के बारे में जानकारी कंठस्थ है. उसकी इस प्रतिभा के कारण अब तक कई जगह कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. कई रिकॉर्ड वह अपने नाम कर चुकी है. हाल ही में उसे दुबई में दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड (बेस्ट चाइल्ड प्रोडिजी) दिया गया.

जियाना का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है. सेकेंड क्लास में पढ़ने वाली जियाना को 24 जनवरी 2022 को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने ह्यूमन जियोग्राफी में डॉक्टरेट की उपाधि दी है. इस उम्र में यह उपाधि पाने वाली वह पहली बच्ची है. वहीं से ऑर्गनाइजेशन को पता चला और उन्होंने जियाना की प्रोफाइल भी बुलवाई. जियाना और परिवार से कुछ सवाल जबाब किए. उसके बाद बोर्ड ने जियाना के पक्ष में निर्णायक फैसला सुना दिया. इस काबिलियत के लिए जियाना का यह कोई पहला अवार्ड नहीं है. इससे पहले अक्टूबर 2021 में 6 साल की उम्र में अलग-अलग देशों की यही जानकारियां 9 मिनट 31 सेकंड 82 मिली सेकंड में बताकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में अपना नाम दर्ज कराया था.
जियाना को दादा साहेब फालके आइकॉन अवॉर्ड 2022 बेस्ट चाइल्ड प्रोडिजी के लिए मिला है. उसने 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज, महाद्वीप, राजधानी, भाषा, टूरिस्ट स्पॉट, करंसी सहित कई बातें याद हैं. जियाना ​​​​​​​इसके लिए दो-तीन साल से मेहनत कर रही है. नई चीजें आती जाती रहती हैं. उनके साथ ही जियाना उनका भी अध्ययन कर लेती है. हालांकि इस दौरान परिवार का इसमें खासा सहयोग रहता ही है.


Next Story