मध्य प्रदेश

खदान से एक दिन में मिले 7 हीरे, और मजदूर की ऐसे बदल गई किस्मत

jantaserishta.com
7 Dec 2021 10:47 AM IST
खदान से एक दिन में मिले 7 हीरे, और मजदूर की ऐसे बदल गई किस्मत
x

पन्ना: 'पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए....' यह गाना तो आपने सुना ही होगा. अब मध्य प्रदेश के पन्ना के एक मजदूर की तमन्ना पूरी हो गई है. एक मजदूर को सोमवार को कृष्णा कल्याणपुर की एक उथली हीरा खदान में 13 कैरेट का बड़ा हीरा मिला. इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है.

इस हीरे के मिलने के बाद मजदूर की खुशी का ठिकाना नहीं है. इतना ही नहीं आज छह अन्य हीरे भी मिले हैं. इस तरह कल का दिन पन्ना के लिए डायमंड डे साबित हुआ. दरअसल, पन्ना की धरती हमेशा खूबसूरत हीरे उगलती है. पूरी दुनिया में खूबसूरत सर्वोत्तम क्वालिटी के जेम हीरे यहीं मिलते हैं.
सोमवार को आदिवासी किसान मुलायम सिंह को 13 कैरेट का हीरा मिला. इसे देखकर उसकी आंखें फटी रह गई. अब उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है. उसका कहना है कि मैं इस हीरे से मिले पैसे से बच्चे को पढ़ाऊंगा.
मुलायम सिंह को मिले हीरे के बारे में हीरा पारखी अनुपम सिंह का कहना है कि यह सर्वोत्तम क्वालिटी का हीरा है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा. उनका कहना है कि आज जो हीरे मिले हैं, उनकी कीमत लाखों रुपए है, यह हीरे 13.54 कैरेट, 6 कैरेट, 4 कैरेट, 43 सेंट, 37 सेंट और 74 सेंट के हैं, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ हो सकती है.
हीरा पारखी अनुपम सिंह ने कहा कि इनकी वास्तविक कीमत नीलामी के समय ही पता चल पाएगी, लेकिन जिस तरह आज हीरे मिले हैं, उससे गरीब लोग खुश हैं क्योंकि इससे उनका भविष्य बदल सकता है.
मुलायम सिंह को कितना पैसा मिलेगा?
13 कैरेट का हीरा खोजने वाले मजदूर मुलायम सिंह को कितना पैसा मिलेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए हीरा कार्यालय ने बताया कि जब हीरे की नीलामी होगी तब जो भी पैसा आएगा, उसका 12 फीसदी कर काटकर सभी पैसा मुलायम को दे दिया जाएगा. अगर हीरा 60 लाख में नीलाम होता है तो मुलायम को 52.80 लाख रुपये मिलेगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story