- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 60 वर्षीय महिला पर घर...
मध्य प्रदेश
60 वर्षीय महिला पर घर में जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
SHIDDHANT
10 March 2026 10:14 PM IST

x
Umaria उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चन्सुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामलली मिश्रा पर उनके ही घर में लूट की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। महिला को गंभीर हालत में खून से लथपथ पाया गया और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर कटनी रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी तब मिली जब गांव के ही मंगल अहीर रोज की तरह महिला को दूध देने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें संदेह हुआ। आसपास के लोगों को इकट्ठा कर पुलिस को सूचना दी गई। इंदवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो महिला फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थीं। पुलिस ने तुरंत उन्हें बरही अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पता चला कि आरोपी गांव का ही युवक सचिन, जो नशे का आदी है। उसने लूट की नीयत से रात करीब 11.30 बजे महिला के घर में घुसकर टांगी से उन पर हमला कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर भी आसपास कोई नहीं पहुंच सका। आरोपी ने महिला को गंभीर रूप से घायल करने के बाद घर से चांदी की पायल, सोने का लॉकेट, मोटरसाइकिल और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना और डिजिटल साक्ष्यों (मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज आदि) की मदद से आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लूटे गए जेवरात और अन्य सामान की तलाश तेज कर दी है।
Tagsउमरियामध्य प्रदेशचन्सुराइंदवार थानाबुजुर्ग महिलारामलली मिश्रालूटहमलानशे का आदी आरोपीसचिनपुलिस कार्रवाईकटनी रेफरप्राथमिक उपचारजेवरात लूटन्यायिक हिरासतसीसीटीवीडिजिटल साक्ष्यस्थानीय ग्रामीणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





