मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में 60 नए पॉजिटिव, 53 ठीक हुए, अभी 400 एक्टिव मरीज

Tara Tandi
16 Jun 2022 10:14 AM IST
मध्यप्रदेश में 60 नए पॉजिटिव, 53 ठीक हुए, अभी 400 एक्टिव मरीज
x
मध्य प्रदेश न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 7164 जांच में 60 नए पॉजिटिव मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 400 पहुंच गई है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 30 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 4 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अब तक 10 लाख 43 हजार 338 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 199 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 739 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में बुधवार को 53 मरीज ठीक हुए।
10 जिलों में मिले संक्रमित
प्रदेश के 10 जिलों में संक्रमित मिले हैं। यहां पर भोपाल में 20, डिंडौरी में 2, ग्वालियर में 5, इंदौर में 18, जबलपुर में 5, नरसिंहपुर में 2, निवाड़ी में 1, रायसेन में 5, सागर में 1, सीहोर में 1 पॉजिटिव मिला है।


Next Story