मध्य प्रदेश

इंदौर में विशेष बालक गृह से भाग गए 6 नाबालिग आरोपित

Kunti Dhruw
15 Nov 2021 6:04 PM GMT
इंदौर में विशेष बालक गृह से भाग गए 6 नाबालिग आरोपित
x
गंभीर अपराधों में लिप्त छह नाबालिग आरोपित विशेष बालक गृह से खिड़की की जाली तोड़कर शनिवार को भाग गए।

इंदौर, गंभीर अपराधों में लिप्त छह नाबालिग आरोपित विशेष बालक गृह से खिड़की की जाली तोड़कर शनिवार को भाग गए। अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने रविवार को हीरा नगर थाने में शिकायती आवेदन दिया। सभी लंबे समय से विशेष बालक गृह में रह रहे थे।

भागे नाबालिग आरोपितों में इंदौर, देवास, खंडवा, रतलाम जिले के एक-एक और बड़वानी जिले के दो हैं। इनमें से खंडवा और बड़वानी के दोनों किशोरों पर पाक्सो और 307 के मामला दर्ज हैं। अन्य तीन के मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। हीरा नगर थाने के एसआइ कमल किशोर ने बताया कि आवेदन के आधार पर भागे किशोरों की तलाश की जा रही है।
अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि 13 नवंबर की रात किशोरों ने विशेष गृह के पीछे बने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल निकाली और वहां से भाग गए। किशोरों ने भागने के पहले वहां रह रहे अन्य बाल कैदियों को भी फरार होने के लिए कहा था, लेकिन बाकी किशोर नहीं भागे। आरोपितों की तलाश में उनके घर और ठिकानों पर पुलिस पूछताछ करने पहुंची, लेकिन अभी तक किसी का भी सुराग नहीं लगा है। बाल अपराधी जिन जिलों के हैं, वहां की स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।पहले भी भाग चुके हैं बच्चे
अधीक्षक ने बताया कि पिछले दिनों भी छह बच्चे भागे थे, लेकिन कुछ दिन बाद वे वापस आ गए थे। विशेष गृह बालक में रह रहे अन्य किशोरों की सुरक्षा के लिए 10 फीट की दीवार का निर्माण किया जा रहा है। तीन दिन पहले भागे किशोरों को भी ढूंढा जा रहा है। शीघ्र ही उनकी तलाश कर सभी किशोरों को वापस लाया जाएगा।


Next Story