- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- आईपीएल 2022 का 53वां...
मध्य प्रदेश
आईपीएल 2022 का 53वां मुकाबला: मदर्स डे पर लखनऊ की टीम का स्पेशल ट्रिब्यूट, पहनेंगे अपनी मां के नाम की जर्सी
Gulabi Jagat
7 May 2022 3:50 PM GMT
![आईपीएल 2022 का 53वां मुकाबला: मदर्स डे पर लखनऊ की टीम का स्पेशल ट्रिब्यूट, पहनेंगे अपनी मां के नाम की जर्सी आईपीएल 2022 का 53वां मुकाबला: मदर्स डे पर लखनऊ की टीम का स्पेशल ट्रिब्यूट, पहनेंगे अपनी मां के नाम की जर्सी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/07/1622016-mpbreaking45781031-696x390.webp)
x
आईपीएल 2022 का 53वां मुकाबला
पुणे। आईपीएल 2022 का 53वां मुकाबला शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम पर खेला जाएगा। 'मदर्स डे' के ठीक एक दिन पहले, इसी दिन को स्पेशल बनाने के लिए लखनऊ ने अच्छा जेस्चर दिखाते हुए सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। शनिवार को उनकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर अपनी 'मां' के नाम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे।
फ्रैंचाइजी ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "यह सबके आपके लिए है मां। अब आप भी इसी सुपर जायंट्स के तरीके से मदर्सडे की तैयारी कर रहे हैं।"
इतना ही नहीं फ्रैंचाइजी ने जर्सी का कलर भी चेंज किया है। टीम की जर्सी का कलर लाइट ब्लू है, लेकिन मदर्स डे के खास मौके पर उन्होंने जर्सी का कलर ग्रे कर दिया है, जिस पर मां का नाम ऑरेंज कलर से प्रिंट किया है।
"This one's for you, Maa."
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 7, 2022
Now THAT's how you prepare for Mother's Day - the #SuperGiant way! #AbApniBaariHai💪#IPL2022 🏆 #bhaukaalmachadenge #lsg #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow #UttarPradesh #LSG2022 pic.twitter.com/H4CNkJZ6LF
टूर्नामेंट में लखनऊ की स्थिति मजबूत
लखनऊ की टीम फिलहाल 10 मैचों में से 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और दो और जीत हासिल करते ही टीम अपने पहले ही सीजन में प्लेऑफ का टिकट शैल कर लेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले तीन मैच लगातार जीते हैं। उनके कप्तान केएल राहुल शानदार फॉर्म में है जिन्होंने सीजन में अभी तक दो शतक जड़े है।
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story