मध्य प्रदेश

MP में 2 दिनों में 503 सड़क दुर्घटनाएं और आग लगने के केस! सागर और इंदौर में सबसे ज्यादा तबाही; यहां देखें जिलेवार आकड़े

Shubhra Nandy
10 Nov 2026 10:27 AM IST
MP में 2 दिनों में 503 सड़क दुर्घटनाएं और आग लगने के केस! सागर और इंदौर में सबसे ज्यादा तबाही; यहां देखें जिलेवार आकड़े
x
108 एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा
भोपाल : मध्य प्रदेश में दीपावली के त्योहार के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और आतिशबाजी से झुलसने की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेशभर में महज दो दिनों के भीतर ऐसे कुल 503 आपातकालीन मामले सामने आए हैं। '108 एंबुलेंस' सेवा एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हादसों और आगजनी के मामलों में सागर जिला पूरे प्रदेश में शीर्ष पर रहा।
सागर और इंदौर में सबसे ज्यादा तबाही
108 एंबुलेंस सेवा के आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न जिलों में सामने आए इमरजेंसी केस इस प्रकार हैं:
सागर: 34 मामले (प्रदेश में सर्वाधिक)
इंदौर: 31 मामले
राजगढ़ व झाबुआ: 21-21 मामले
धार: 20 मामले
जबलपुर: 19 मामले
रायसेन: 18 मामले | छिंदवाड़ा: 16 मामले
भोपाल, बालाघाट, बैतूल व होशंगाबाद: 15-15 मामले
सीधी, मंडला व खरगोन: 13-13 मामले
अलीराजपुर: 12 मामले
सीहोर व छतरपुर: 11-11 मामले
शहडोल, सिवनी, भिंड, रीवा व खंडवा: 10-10 मामले
दीपावली की रात दर्ज हुए 70% से ज्यादा मामले

डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि त्योहार की मुख्य रात सबसे चिंताजनक रही; 8 नवंबर, यानी दिवाली के दिन सर्वाधिक 367 मामले दर्ज किए गए, जबकि अगले दिन, 9 नवंबर को 136 मामले सामने आए। विशेषज्ञों के अनुसार, दुर्घटनाओं में अचानक हुई इस बढ़ोतरी का कारण रात के समय जमकर की गई आतिशबाजी, सड़कों पर भारी ट्रैफिक और तेज रफ्तार वाहनों की मौजूदगी थी।

108 एंबुलेंस सेवा ने बचाया जीवन
मध्य प्रदेश JAES 108 एंबुलेंस सेवा के सीनियर मैनेजर ने बताया कि एंबुलेंस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने अपील की कि किसी भी सड़क दुर्घटना या आपात स्थिति में निजी वाहन का इंतजार करने के बजाय तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल करें। इसमें ट्रेंड पैरामेडिकल स्टाफ और लाइफ-सेविंग उपकरण मौजूद रहते हैं, जो अस्पताल पहुँचने से पहले ही प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करते हैं।
Next Story