- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भीख मांगने वाली 5...
मध्य प्रदेश
भीख मांगने वाली 5 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Harrison
17 Aug 2023 9:13 AM GMT

x
सतना | मैहर के बाद सतना जिले में एक मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। दुष्कर्म मामले में जेल से सजा काटकर आए आरोपी ने पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना बुधवार शाम की है। पीड़ित को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शाम करीब 5:30 बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता दिखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी और बच्ची को थाने ले आई। यहां बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अपनी दादी के साथ रहती है। ये भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं। वहीं आरोपी का नाम राकेश वर्मा (35) है। वह हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर आया है।
Tagsभीख मांगने वाली 5 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्मआरोपी गिरफ्तार5-year-old girl begging was rapedaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTA NEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDI NEWSINDIA NEWSKHABARON KA SISILATODAY'S BREAKING NEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPER

Harrison
Next Story