- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhind-Etawah मार्ग पर...
मध्य प्रदेश
Bhind-Etawah मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, 8 घायल
Tara Tandi
18 Feb 2025 11:34 AM IST

x
Bhind भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भिंड इटावा मार्ग पर जवाहरपुरा गांव के पास आज सुबह डंपर की टक्कर के कारण एक अन्य वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार लोडिंग ऑटो में सवार एक दर्जन से अधिक लोग विवाह समारोह के बाद जवाहरपुरा गांव से भवानीपुरा गांव लौट रहे थे। तभी जवाहरपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी।
इस वजह से उसमें सवार लोग प्रभावित हुए। घायलों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौबीस घंटे के अंदर दूसरा हादसा
हादसे के बाद घटनास्थल भिंड ग्रामीण थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वे जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे मार्ग सकरा होने और यातायात ज्यादा होने के कारण यहां हादसे होते रहते हैं। कल भी एक कंटेनर ने शादी से वापस लौट रहे बाइक सवार को कुचल दिया था।
इस घटना के चौबीस घंटे के अंदर ये दूसरा हादसा हो गया। मृतकों में 45 वर्षीय गुड्डी देवी के अलावा हेमलता जाटव, प्रद्युम्न जाटव, अरुण कौशल और एक महिला शामिल है। इस महिला की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।
TagsBhind-Etawah मार्ग सड़क दुर्घटना5 मौत 8 घायलBhind-Etawah road accident5 dead8 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





