- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में 49 नए...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 49 नए पॉजिटिव, भोपाल में सबसे ज्यादा 19 मरीज मिलें
Tara Tandi
22 Jun 2022 10:58 AM IST

x
मध्य प्रदेश न्यूज़
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को 7144 जांच में 49 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 19 मरीज मिले हैं।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में पॉजिटिव/संदिग्ध 24 मरीज भर्ती हैं। इनमें 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 43 हजार 736 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 542 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 740 की जान जा चुकी है। मंगलवार को 52 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 454 एक्टिव केस हैं।
11 जिलों में मिले पॉजिटिव
प्रदेश के 11 जिलों में पॉजिटिव मिले हैं। इनमें भोपाल में 19, बुरहानपुर में 1, ग्वालियर में 1, होशंगाबाद में 5, इंदौर में 15, जबलपुर में 2, कटनी में 1, मंडला में 1, नरसिंहपुर में 2, रायसेन में 1, सिंगरौली में 1 मरीज मिला है।
Next Story





