मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में 43 नए पॉजिटिव मिले, 1 की मौत, अस्पताल में 34 मरीज भर्ती

Tara Tandi
14 Jun 2022 6:38 AM GMT
मध्यप्रदेश में 43 नए पॉजिटिव मिले, 1 की मौत, अस्पताल में 34 मरीज भर्ती
x
मध्य प्रदेश न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। सोमवार को 4615 जांच में 43 नए पॉजिटिव मिले हैं। भोपाल में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 34 मरीज भर्ती हैं, जबकि एक दिन पहले रविवार को अस्पताल में सिर्फ 13 मरीज भर्ती थे। हालांकि सिर्फ 2 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 43 हजार 221 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 101 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 739 की मौत हो चुकी है। सोमवार को 25 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 381 एक्टिव केस हैं।
10 जिलों में मिले नए संक्रमित
प्रदेश में भोपाल में 3, ग्वालियर में 2, हरदा में 1, होशंगाबाद में 5, इंदौर में 18, जबलपुर में 6, मंडला में 3, रायसेन में 1, राजगढ़ में 1, सीहोर में 3 मरीज मिले हैं।
Next Story