मध्य प्रदेश

बस पलटने से 4 की मौत और 35 घायल

Admin4
18 Feb 2023 2:24 PM IST
बस पलटने से 4 की मौत और 35 घायल
x
भीषण सड़क हादसा
मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलट गयी. जिसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गयी. जबकि हादसे में 35 लोग घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर स्थानिय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दी. बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
बताया जा रहा है कि गोल्डन ट्रेवल्स बस इंदौरे से छतरपुर जा रही थी, तभी सुबह 6 बजे के करीब निवार के पास घाटी में मुड़ते समय असंतुलित होकर पलट गयी. जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गयी. जिस समय बस दुर्घटनाग्रस्त हुई उस समय यात्री गहरी नींद में थे.
Next Story