मध्य प्रदेश

3 मंजिला मकान गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
1 Jun 2022 7:14 PM IST
3 मंजिला मकान गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x
पढ़े पूरी खबर

भोपाल के शाहपुरा A सेक्टर में एक तीन मंजिला मकान के रिकंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. इस बीच आज मकान के एक हिस्से को तोड़ा जा रहा था, तभी अचानक पूरा का पूरा घर ही भरभराकर ढह गया और 6 मजदूर मलबे में बुरी तरह फंस गए. यह देख आसपास के लोगों ने अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस समेत नगर निगम का अमला पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इसमें बचाव कार्य के दौरान मकान के मलबे में फंसे 6 मजदूरों को निकाल लिया गया, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं. जबकि एक को निकालने के प्रयास खबर लिखे जाने तक जारी हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह भी मौके पर पहुंच गईं. सांसद ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया, साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए रवाया करवाया.
अंदेशा जताया जा रहा है कि अवैज्ञानिक ढंग से मकान के ढांचे का तोड़ा फोड़ा जा रहा था, इसी के चलते यह हादसा हो गया. फिलहाल, पुलिस प्रशासन हादसे के कारणों को जानने में जुट गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story