मध्य प्रदेश

3 पुलिसकर्मियों की हत्या, शिकारियों ने की फायरिंग

jantaserishta.com
14 May 2022 8:31 AM IST
3 पुलिसकर्मियों की हत्या, शिकारियों ने की फायरिंग
x
देखें वीडियो।

गुना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या की खबर सामने आ रही है. एक जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों को काले हिरण के शिकार की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिसकर्मी शिकारियों को पकड़ने के इरादे से थाना आरोन थाना क्षेत्र के सगा बरखेड़ा गांव पहुंचे. जहां शिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी. फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी मारे गए.




ये घटना देर रात की बताई जा रही है. जहां शिकारियों के साथ हुईं मुठभेड़ में SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है.
हालांकि अभी तक मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story