मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र में पुणे के रिहायशी इलाके में मिले तेंदुए के 3 बच्चे

Soni
17 March 2022 4:19 PM IST
महाराष्ट्र में पुणे के रिहायशी इलाके में मिले तेंदुए के 3 बच्चे
x

पुणे के ग्रामीण रिहायशी इलाके में गुरुवार सुबह तेंदुए के 3 शावक मिलने के बाद से लोग दहशत में हैं। हालांकि, वन विभाग के लोग उन्हें अपने साथ ले गए हैं | आंबेगाव के वालटी गांव की है। माना जा रहा है कि मादा बच्चों को जन्म देने के बाद उनके लिए खाने के इंतजाम करने गई थी। गुरुवार सुबह पंढरीनाथ नामदेव लोंढे नाम के किसान ने उसे देखा और पहले सरपंच फिर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। पंढरीनाथ अपने खेत में गन्ने की कटाई के लिए गए थे, इसी दाैरान उन्हें यह शावक एक साथ मिले।

पंढरीनाथ नामदेव लोंढे ने बताया कि उनके फोन करने के एक घंटे के भीतर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे शावकों को अपने साथ उपचार के लिए ले गए। अधिकारियों ने बाताया कि बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं। कुछ दिनो पहले ही इनका जन्म हुआ है। एक शावक का वजन लगभग एक किलो है। जल्द ही इनको इनके मां के पास छोड़ दिया जाएगा।

Next Story