मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बस पलटने से 3 लोगों की मौत

Admin Delhi 1
15 Jan 2023 4:00 PM IST
मध्य प्रदेश में बस पलटने से 3 लोगों की मौत
x

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन के बड़वाह थाना क्षेत्र में एक निजी यात्री बस के असंतुलित होकर पलटने से 3 लोगों की मौत हो गयी और 44 अन्य घायल हो गए। बड़वाह के थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि बस असंतुलित होकर पलट गयी।

गोयल ने बताया कि तेज गति से चल रही बस के चालक ने आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि हादसे में एक महिला समेत 3 यात्रियों की मृत्यु हो गई है तथा 44 अन्य घायल हो गए।

Next Story