- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शादी के 2 दिन पहले...
मध्य प्रदेश
शादी के 2 दिन पहले दूल्हे के मामा ने दुल्हन के घर पहुंचकर दहेज में मांगे 21 लाख रुपए
Shantanu Roy
7 Feb 2023 12:09 PM GMT
x
ग्वालियर। ग्वालियर में दहेज की मांग को लेकर एक मामला सामने आया है। शादी से सिर्फ दो दिन पहले इंजीनियर दूल्हे के मामा ने दुल्हन के घर पहुंचकर 21 लाख रुप कैश की मांग रख दी। साथ ही साफ शब्दों में कह दिया कि 21 लाख रुपए का इंतजाम कर सकते हो तो बारात आएगी, नहीं तो रिश्ता नहीं होगा। यह सुनकर दुल्हन के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद एक बेवस पिता ने बेटी की होने वाली ससुराल के हर एक शख्स से गुहार लगाई, लेकिन वह दहेज की मांग पर अड़े रहे और शादी तोड़ दी। शादी आज 6 फरवरी को मुस्कान गार्डन से होना थी, लेकिन शादी टूटने से नाराज दुल्हन के परिजन ने महाराजपुरा थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महाराजपुरा स्थित आदित्यपुरम निवासी 58 वर्षीय अशोक कुमार के दो बच्चे बेटी संध्या (22) बेटा कपिल (20) हैं। अशोक ने अपनी बेटी की शादी गोला का मंदिर प्रगति विहार निवासी मुनेन्द्र शर्मा के साथ तय की थी। मुनेन्द्र इंजीनियर है। इंजीनियर दामाद पाकर अशोक का परिवार काफी खुश था। यह रिश्ता मुनेन्द्र के पिता राकेश शर्मा के साथ ही उसके मामा नीलेश शर्मा, मौसा सुरेश शर्मा, मां ऊषा देवी और भाई शैलेन्द्र शर्मा के सामने उनकी सहमति से तय हुआ था। उस समय किसी ने कोई दहेज की मांग नहीं की थी।
पर अशोक ने अपनी अहसियत और इंजीनियर दूल्हे को देखते हुए शादी के अच्छे से अच्छे इंतजाम किए थे। 2 अक्टूबर 2022 को दोनों की सगाई हुई थी साथ ही गोद भराई की रस्त भी अदा की गई थी। तब तक सब कुछ ठीक था। सभी की सहमति से शादी का शुभ मुहुर्त 6 फरवरी 2023 निकला था। लाखअशोक कुमार ने 6 फरवरी की शादी की शादी तैयारी कर ली थीं। 5 फरवरी को मंडप और 4 फरवरी को तेल की रस्म होनी थी। पर उसी दिन सुबह दूल्हे के मामा नीलेश शर्मा निवासी रनगंवा उनके घर आए। उन्होंने बताया कि दूल्हे के पिता राकेश शर्मा ने कहवाया है कि उनको शादी में 21 लाख रुपए कैश चाहिए। यह सुनते ही लड़की के पिता घबरा गए। अचानक 21 लाख रुपए की बात सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद लड़की के पिता ने होने वाले समधि से भी बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दूल्हे का मामा ने कहा कि यह मांग पूरी कर सकते हो तो बताएं नहीं तो बारात नहीं आएगी। इसके बाद वह रिश्ता तोड़कर चले गए। इसके बाद पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत महाराजपुरा थाना में की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शादी के लिए युवती के पिता ने बहोड़ापुर में गार्डन सहित सभी तैयारियां पूरी करने के साथ ही मेहमानों तक को निमंत्रण पत्र भेज चुके हैं। अचानक शादी टूटने से पूरा परिवार परेशान है। परिवार शादी की तैयारियों पर चार से पांच लाख रुपए खर्च कर चुका है। अचानक शादी टूटने से सबसे ज्यादा आहत लड़की है। जिसके बाद परिजन ने पुलिस में शिकायत कर दहेल लोभी परिवार को सबक सिखाने शिकायत की है।
Tagsमध्यप्रदेश खबरएमपी न्यूज़मध्यप्रदेश न्यूज़मध्यप्रदेश सरकारMadhya Pradesh newsMP newsGovernment of Madhya Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy
Next Story