मध्य प्रदेश

हत्या के आरोप में 19 साल के बेटे को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

Tara Tandi
23 Feb 2024 12:38 PM IST
हत्या के आरोप में 19 साल के बेटे को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
x
सीहोर : सीहोर जिले के रेहटी के वार्ड-9 में रहने वाली महिला दो दिन पहले अपने घर में मृत मिली थी। महिला की उसके 19 साल के बेटे ने ही की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के बेटे को हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि वह अपनी मां के चाल-चलन से परेशान था, इसी के चलते उसने हत्या कर दी।
रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि रेहटी थाना क्षेत्र के दिगवाड़ निवासी भगवान सिंह साहू ने रेहटी के मंडलोई कॉलोनी में घर बनवाया था। भगवान सिंह पत्नी सुनीता साहू (45) अक्सर दिन में रेहटी आती थी और शाम को गांव लौट जाती थी। मंगलवार को भी वह रेहटी आई थी। लेकिन, शाम को घर नहीं लौटी।
पति ने कॉल लगाया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पति रेहटी स्थित घर पहुंचा, जहां घर के अंदर उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मृतका के बेटे महेंद्र साहू (19) को भेरूंदा बस स्टैंड से हिरासत में लिया था। पूछताछ में बेटे ने मां के चाल-चलन से परेशान होकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए हथियार को जब्त कर लिया।
Next Story