मध्य प्रदेश

19 साल के लड़के ने घर आई अपनी 10 साल की चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
17 Feb 2022 8:01 AM GMT
19 साल के लड़के ने घर आई अपनी 10 साल की चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

आरोपी को बचाने बनाई झूठी कहानी

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: मध्य प्रदेश के धार में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। धार के बंजारी गांव में ताऊ के 19 साल के लड़के ने घर आई अपनी 10 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। वहीं रेप की वारदात को लड़के के पिता और लड़की के पिता ने मिलकर छिपा दिया। पिता और ताऊ मिलकर उसे अस्पताल लेकर गए और खेलते समय सरिया लग जाने की बात कह कर बच्ची का इलाज कराया। घटना की जानकारी होने के बाद बच्ची की मां ने पुलिस को जानकारी दी, जिससे रेप की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी के पिता और पीड़िता के पिता को वारदात छिपाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची की मां से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची मंगलवार को किराना दुकान से सामान लेने गई थी। रास्ते में उसके ताऊ का घर पड़ता है तो बच्ची वहां टीवी देखने चली गई, जब वो दोपहर को वापस आई तो उसके कपड़ों में खून के दाग थे। मां के पूछने पर बच्ची ने अपने ताऊ के लड़के पर गलत काम करने का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने अपने पति को घटना के बारे में बताया, लेकिन घर का मामला होने के चलते बात दबा दी गई।
आरोपी को बचाने बनाई झूठी कहानी
मनावर TI ब्रजेश कुमार मालवीय ने बताया कि परिजन बच्ची को इलाज के लिए गांव के अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल के वार्ड बॉय ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जब पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तो आरोपी को बचाने के लिए परिजनों ने झूठी कहानी सुना दी। परिजनों ने कहा कि बच्ची को खेलते समय सरिया लग गया है। गांव के अस्पताल से बाद में परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर गए और वहां एक रात के लिए बच्ची को भर्ती करा दिया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस ने नजर रखी। बुधवार को परिजन बच्ची को अस्पताल से लेकर घर आए। इसी दौरान पीड़िता की मां को पुलिस पूछताछ की जानकारी लगी। पीड़िता की मां किसी तरह पुलिस तक पहुंची और रेप की वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना को छिपाने के जुर्म में लड़की के पिता और उसके ताऊ को भी हिरासत में लिया है। दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने दोनों को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
Next Story